Army Bharti rally 2021: महिला मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों पर भर्ती - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

Army Bharti rally 2021: महिला मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों पर भर्ती

सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस (Women Military Police)


में सैनिक जीडी पदों पर भर्ती के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

 ज्वॉइन इंडियन आर्मी पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल रिक्तियों की संख्या 100 है। 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और अभ्यर्थी 22 जुलाई 2021 तक अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड  ई-मेल पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे जिसमें भर्ती रैली की तारीख, समय और रैली ग्राउंड के बारे में जानकारी होगी।

 सेना भर्ती के नोटिफिकेशन अनुसार महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैलियां, लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेंगलुरु, शिलॉन्ग और पुणे में आयोजित की जाएंगी।

शैक्षिक योग्यता - साधारण 10वीं कक्षा पास (प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% और कुल 45% अंक होने चाहिए)

आयु सीमा व अन्य शर्तें -

सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए - 17 .5-21  वर्ष, जन्म एक अक्टूबर 2000 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।

- हाईट 152 सेंटीमीटर, वजन हाईट के अनुसार।

चयन प्रक्रिया - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद योग्य अभ्यर्थियों की कट ऑफ लिसट उनके 10वीं के मार्क्स के आधार पर जारी की जाएगी। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक सामान होंगे तो उम्र में बड़े का चयन किया जाएगा।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट-

-भर्ती ग्राउंड में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।

- लॉन्ग जम्प - 10 फीट

- हाई जम्प - 3 फीट

एक्स सर्विसमैन की बेटियों या सैनिक की विधवा को हाईट व वजन में नियमानुसार छूट मिलेगी।

ध्यान दें - शारीरिक रूप से पुरुषों के लक्षण होने या जेंडर सर्जरी कराने वालों और गर्भवती महिलाओं को अनफिट घोषित कर दिया जाएगा।


यहां देखें पूरा भर्ती नोटिफिकेशन


वेबसाइट - http://joinindianarmy.nic.in


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad