उत्तर प्रदेश में खाली चल रहे राजस्व लेखपाल के हजारों पदों पर
जल्द ही भर्ती की शुरुआत की जा सकती है।
माना जा रहा है कि पीईटी लागू किए जाने के बाद इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव भी किए जा सकते हैं जिसके अंतगर्त परीक्षा पैटर्न से लेकर चयन प्रक्रिया सभी शामिल है।
जल्द ही उत्तर प्रदेश के यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के जरिए उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खाली चल रहे राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों की भर्ती प्रक्रिया की शुरु की जाने वाली है।
इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए प्रतियोगी उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है जोकि सितंबर महीने में पूरा हो सकता है।
क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह तक इन हजारों पदों के लिए लेखपाल भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत की जा सकती है।
ऐसे में उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल भी देखे जा रहे हैं जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।
क्या हैं युवाओं को परेशान करने वाले प्रश्न
इन दिनों लेखपाल भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के सामने कई तरह के सवाल सामने हैं।
बता दें कि जब से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी लागू किया है तब से अभ्यर्थियों द्वारा लेखपाल भर्ती में कई तरह के बदलाव किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
प्रतियोगी स्टूडेंट्स का मानना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए लागू की गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में इंग्लिश के सवाल भी पूछे जा रहे हैं ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या जल्द ही आने वाली लेखपाल भर्ती में भी अंग्रेजी पूछी जा सकती है। जबकि पिछली भर्ती के सेलेबस में इंग्लिश शामिल नहीं थी।
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद इसे स्पष्ट कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment