राजस्व लेखपाल भर्ती : यूपी में 7882 राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा इस माह होने की उम्मीद कम, जानिए कारण - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

राजस्व लेखपाल भर्ती : यूपी में 7882 राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा इस माह होने की उम्मीद कम, जानिए कारण

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप सी के विभिन्न


पदों में से एक उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में 7882 लेखपालों की भर्ती की मुख्य परीक्षा नवंबर 2021 में होने को प्रस्तावित थी जिसकी उम्मीद अब कम ही है। 

यूपीएसएएससी की वेबसइट पर जुलाई 2021 में जारी परीक्षा कैलेंडर में पीईटी रिजल्ट 2021 के बाद राज्य में 7882 लेखपालों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में होना था। 

लेकिन अभी तक आयोग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन नहीं जारी किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है अब मुख्य परीक्षा के लिए पर्याप्त समय नहीं है।

 दूसरा कारण यह भी है कि आयोग ने जिस लिंक पर परीक्षा कैलेंडर जारी किया था उस पर अब परीक्षा कैलेंडर भी मौजूद नहीं है। माना जा रहा है कि कुछ समय बाद अधीनस्थ कर्मचारी आयोग लेखपाल भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी करेगा।

अनुमान है यूपीएसएसएससी पीईटी से लेखपाल भर्ती के लिए लेखपाल के 7882 पदों के लिए करीब तीन लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता रख सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 के लिए 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 85 फीसदी अभ्यर्थियों ने यानी करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

2019 में रद्द हो चुकी है 1364 लेखपाल भर्ती
यूपीएसएसएससी ने मार्च 2019 में चकबंदी लेखपाल की 1364 वैकेंसी निकाली थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी गई थी। 

इसलिए काफी संभव है कि इस बार भी 12वीं पास ही शैक्षणिक योग्यता रखी जाएगी।  आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी जा सकती है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।  

UPSSSC : भर्ती के लिए देनी होगी प्रारंभिक परीक्षा, 1 साल तक मान्य होंगे अंक
यूपी सरकार ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती में होने वाली किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) इसके लिए द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक परीक्षा (पेट) कराएगा। इसके नतीजे परसेंटाइल स्कोर के आधार पर घोषित किए जाएंगे। यह एक साल के लिए मान्य होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad