अगर इस महीने में नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन तो फिर लेखपाल भर्ती में होगा काफी विलंब, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

अगर इस महीने में नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन तो फिर लेखपाल भर्ती में होगा काफी विलंब, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में पहली बार लेखपाल की भर्ती UPSSSC द्वारा आयोजित की जानी है।

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

 गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी, लेकिन यह परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती पहली बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जानी है।

 UPSSSC इस भर्ती को पहली बार पूरे राज्य स्तर पर एक साथ आयोजित करेगी और इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर हो सकता है काफी विलंब :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है। 

दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक


राज्य में आचार संहिता लागू किया जा सकता है।

 राज्य में एक बार आचार संहिता लागू होने के बाद इसके खत्म होने तक किसी भी तरह की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा। 

ऐसे में अगर इस भर्ती के लिए दिसंबर महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना तय है।

क्या है लेटेस्ट अपडेट :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। 

हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है।

 एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad