School Holidays in February 2022: जनवरी में खुले नहीं और फरवरी में इतने दिन की है छुट्टी, जानिए कितनी छुट्टियां हैं पूरे साल - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

School Holidays in February 2022: जनवरी में खुले नहीं और फरवरी में इतने दिन की है छुट्टी, जानिए कितनी छुट्टियां हैं पूरे साल

 जनवरी बीतने को है और इस महीने एक भी दिन स्कूल नहीं खुले। हालांकि 16 जनवरी के बाद से Online Classes चल रही हैं।


लेकिन Offline Classes बंद रहीं। छुट्टियों की बात करें तो जनवरी महीने में मात्र तीन घोषित छुट्टियाँ थीं। 

लेकिन पहले शीत कालीन अवकाश और फिर कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल 30 जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं। यानि करीब पूरे जनवरी भर स्कूल बंद रहे। वहीं फरवरी की बात करें तो 28 दिन के फरवरी महीने में कुल 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

 इन नौ दिनों में रविवार की भी चार छुट्टियाँ शामिल हैं। इन पाँच छुट्टियों पहली छुट्टी बसंत पंचमी की है जो 5 फरवरी को पड़ रही है। वहीं 15 फरवरी को हजरत अली के जन्मदिन की छुट्टी, 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की छुट्टी, 26 फरवरी को महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती और 28 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है।

आने वाली छुट्टियाँ

महीने के हिसाब से छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं। इस महीने कुल मिलाकर 9 छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ शामिल नहीं हैं। 

वहीं पाँच महीने ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक छुट्टियाँ ही हैं। ये महीने हैं जून, जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर। आइये एक नज़र डालते हैं किस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।

जनवरी


26 जनवरी - गणतंत्र दिवस


फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ


5 फरवरी - वसंत पंचमी


15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन


16 फरवरी- गुरु रविदास जयंती


26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती


28 फरवरी - महाशिवरात्रि


मार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ


17 मार्च - होलिका दहन


18 मार्च - डोलीयात्रा


20 मार्च - शिवाजी जयंती/पारसी न्यू ईयर


अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियाँ


1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि


13 अप्रैल - बैसाखी


14 अप्रैल - महावीर जयंती


15 अप्रैल - गुड फ्राइडे


17 अप्रैल - ईस्टर


29 अप्रैल - जमात उल विदा


मई में पड़ने वाली छुट्टियाँ


7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे


15 मई - बुद्ध पूर्णिमा


जून में पड़ने वाली छुट्टी


30 जून - रथ यात्रा


जुलाई में पड़ने वाली छुट्टी


30 जुलाई - मुहर्रम-आशूरा


अगस्त में पड़ने वाली छुट्टियाँ


11 अगस्त - रक्षा बंधन


15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस


18 अगस्त - जन्माष्टमी


30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी


सितंबर में पड़ने वाली छुट्टी


7 सितंबर- ओणम


अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियाँ


2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती


4 अक्टूबर - दशहरा


8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी


9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती


23 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी


24 अक्टूबर - दीपावली


25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा


26 अक्टूबर - भाई दूज


30 अक्टूबर - छठ पूजा


नवंबर में पड़ने वाली छुट्टी


24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस


दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टी


25 दिसंबर – क्रिसमस


शनिवार और रविवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ

शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी होने से छुट्टियों का कोई मतलब नहीं रह जाता और वो छुट्टी खराब हो जाती है। 2022 के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस बार भी कई छुट्टियां शनिवार-रविवार की भेंट चढ़ रही हैं।

शनिवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ


5 तारीख - वसंत पंचमी


26 फरवरी - दयानंद सरस्वती जयंती


30 जुलाई - मुहर्रम


2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती


9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती


30 अक्टूबर - छठ पूजा


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad