CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स

 CTET December Result 2021 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई, मंगलवार, 15


फरवरी, 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी या सीटेट 2021 दिसंबर परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है।

 रिजल्ट के समय पर अपडेट, रिजल्ट देखना का तरीका, स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in के लिंक समेत सीबीएसई की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में लाइव अपडेट भी यहां दिए गए हैं।

CTET Result live: निशुल्क बनाए आईडी

 नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।

 सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?

 केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है।

 CTET Result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी

 नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

CTET Results इतने अंक लाना जरूरी

 सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।

 CBSE CTET Result Final Answer Key Soon

 सीटेट रिजल्ट से पहले सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।

 CBSE CTET Result 2022: यहां देख सकेंगे स्कोर कार्ड

 सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।

 CBSE CTET Result: सीटीईटी परिणाम 2021 जल्द होंगे जारी

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है।

 CBSE CTET Results 2022: सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उपलब्ध

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उम्मीदवारों के अभ्यास के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार आवश्यकतानुसार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

 CBSE CTET Results 2022: सीटेट दिसंबर 2021 रिजल्ट

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

 CBSEs CTET Result 2022: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट जल्द

 इससे पहले दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 सेशन के सीटेट प्रमाण-पत्र नैड डिजिलॉकर में अपलोड किए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad