7th Pay Commission : कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, DA में 5.5% की वृद्धि, जुलाई में मिलेगा लाभ - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

7th Pay Commission : कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, DA में 5.5% की वृद्धि, जुलाई में मिलेगा लाभ

सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के DA में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दरअसल, कर्मचारियों का डीए 5.5% की दर से बढ़ाया गया है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। 


दरअसल सीपीएसई कर्मचारियों cpsc employee का डीए बढ़कर 190.8 फीसदी हो गया है। इसलिए उन्हें जुलाई के वेतन के साथ वृद्धि का लाभ मिलेगा।

7th Pay Commission के तहत बढ़ेगा DA में 5.5 फीसदी

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को CPSE 2007 वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था।

 फिर उनका DA बढ़ाकर 185.3% कर दिया गया। वहीं 1 जुलाई 2022 से उनके DA में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

CPSE कर्मचारियों का DA 9.3 फीसदी बढ़ने का एलान

इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने CPSE के 1997 कर्मचारियों के वेतनमान में भी बड़ा संशोधन किया है। दरअसल, 1997 के सीपीएसई कर्मचारियों का डीए 9.3 फीसदी की दर से बढ़ाने की घोषणा की गई है। जिसके बाद उनका DA बढ़कर 391% हो गया है।

जुलाई में बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को सीबीएसई 1997 वेतनमान के IDA में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद DA को बढ़ाकर 381.7% कर दिया गया। 

अधिकारी कर्मचारियों को इस डीए वृद्धि का लाभ अगस्त माह में मिलेगा। वास्तव में वेतन में वृद्धि जुलाई वेतन में उनके डीए वृद्धि से दर्ज की जाएगी।

7th Pay Commission जुलाई में बढ़ेगा महंगाई भत्ता

सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के कर्मचारियों का डीए बढ़ने के बाद एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 5 या 6 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। 

वहीं 18 महीने के डीए एरियर और बेसिक सैलरी में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कर्मचारी पेंशनभोगियों को भी पेंशन पर बड़ा लाभ मिल सकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad