GOVT JOB 2021: राज्य के 2337 मैट्रिक व इंटरमीडिएट स्कूलों में होगी लैब टेक्नीशियन की भर्तियाँ, देखें डिटेल्स - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

GOVT JOB 2021: राज्य के 2337 मैट्रिक व इंटरमीडिएट स्कूलों में होगी लैब टेक्नीशियन की भर्तियाँ, देखें डिटेल्स

झारखंड के 2337 हाईस्कूल और प्लस 2 (इंटरमीडिएट) स्कूलों में


लैब टेक्नीशियन नियुक्त होंगे। 

वर्तमान में पुराने प्लस 2 स्कूलों में ही लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत हैं।

 शेष बचे प्लस टू और हाई स्कलों में यह पद स्वीकृत नहीं है।सभी स्कूलों में लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत कर उनकी नियुक्ति की जाएगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग इसका प्रावधान कर रहा है।

राज्य के स्कूलों में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के साथ-साथ लैब को भी सुसज्जित किया जाएगा।

 साइंस संबंधी आवश्यक उपकरण रखे जाएंगे। वर्तमान में साइंस के शिक्षक ही छात्र छात्राओं को पढ़ाने के साथ-साथ अपने स्तर से प्रैक्टिकल भी कराते हैं। 

छात्र छात्राओं को अलग से प्रैक्टिकल के लिए शिक्षक होने पर छात्र और बेहतर तरीके से सीख सकेंगे। लैब को सुसज्जित करने के लिए सरकार बजट में प्रावधान करने जा रही है। इसमें लैब के लिए राशि के साथ-साथ टेक्नीशियन के मानदेय का भी प्रावधान होगा।

पद होंगे स्वीकृत : राज्य के 2337 हाई और प्लस 2 स्कूलों में लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत होंगे।

 झारखंड अलग राज्य बनने के समय राज्य के 57 प्लस 2 स्कूलों में ही लैब टेक्नीशियन के पद स्वीकृत थे, लेकिन वह खाली हो गए हैं। अब बाकी स्कूलों में इनकी नियुक्ति होगी। 

स्थाई रूप से नियुक्ति नहीं होने तक अनुबंध पर लैब टेक्नीशियन बहाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

वोकेशनल पर भी है जोर : राज्य के सभी हाई और प्लस 2 स्कूलों में साइंस के लिए लैब के साथ-साथ वोकेशनल शिक्षा पर भी सरकार का जोर है।

 सभी हाई- प्लस 2 स्कूलों में वोकेशनल लैब की भी स्थापना की जा रही है। इसके लिए स्कूल वार फंड उपलब्ध कराए गए हैं और उससे इसके साजो सामान खरीदे जा रहे हैं। 

कई जिलों में एजेंसी को काम दे दिया गया है और वह स्कूलों में ट्रेड के अनुसार इसके सामान उपलब्ध उपलब्ध करा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad