भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ऑफिस अटेंडेंट के 841 पदों पर भर्तियाँ, 15 मार्च 2021तक करें आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ऑफिस अटेंडेंट के 841 पदों पर भर्तियाँ, 15 मार्च 2021तक करें आवेदन

भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट के 841 पदों पर भर्ती के लिए


एक अधिसूचना जारी की है।

 बैंक में नौकरी करने के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

 अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आज ही इसके लिए आवेदन करें। आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/rbirpoafeb21/ पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

 बता दें कि यह परीक्षा हर साल नहीं होती, इससे पहले यह परीक्षा 2018 में हुई थी।

RBI Office Attendant 2021 भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 फरवरी 2021

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2021

परीक्षा की तिथि: 9 अप्रैल और 10 अप्रैल 2021

RBI Office Attendant की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट है महत्वपूर्ण

RBI Office Attendant की चयन प्रक्रिया दो चरणों में निर्धारित होगी। जिसमें पहला चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व दूसरा लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)है। 

इसकी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में 4 विषय से प्रश्न किए जाएंगे जिसमे रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस शामिल हैं। इसका परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक

रीजनिंग      30           30

जनरल इंग्लिश  30            30

जनरल अवेयरने  30             30

न्यूमेरिकल एबिलिटी 30     30

योग।                 120            120

यह पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है। इसके अलावा LPT टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होता है। जिसमें अभ्यर्थियों को सिर्फ पास होना होता है।

 बता दें कि इसमें आप जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं उसकी स्थानीय भाषा का टेस्ट किया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं इसके लिए आवेदन की योग्यता 10वीं पास है ऐसे में इस परीक्षा में प्रतियोगिता काफी ज्यादा होती है।

 इसीलिए इसकी लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आपको अधिक से अधिक प्रैक्टिस व मॉक टेस्ट हल करना चाहिए। क्योंकि अधिक से अधिक प्रैक्टिस ही आपकी तैयारी को मजबूत कर सकती है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad