पंचायत चुनाव 2021 : फिर लगी चुनाव ड्यूटी, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

पंचायत चुनाव 2021 : फिर लगी चुनाव ड्यूटी, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज : 15 अप्रैल को प्रयागराज में चुनाव ड्यूटी करने वाले जिले


के कई कर्मचारियों की ड्यूटी 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में लगा दी गई है। 

इन्हें फतेहपुर चुनाव कराने के लिए जाना है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण यह कर्मचारी डरे हुए हैं क्योंकि प्रशासन की ओर से इन्हें संक्रमण से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं।

यही वजह है कि 15 अप्रैल को ड्यूटी कर लौटे कई कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी। 

जांच कराने पर वे कोरोना संक्रमित निकले। इसमें पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। 

फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी के लिए चयनित किए गए कर्मचारियों ने सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की है। इनकी मांग है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों को एन-95 मास्क, फेसशील्ड, दस्ताना और सेनिटाइजर भी दिया जाए। 

इसके साथ ही ट्रक और अन्य वाहनों के बजाए इन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए बस का इंतजाम करते हुए बस पर बैठने की व्यवस्था कोविड गाइडलाइन के तहत की जाए।

चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को सबकी पर्ची पकड़नी होती है, बैलेट पेपर के काउंटर पर साइन या अंगूठा लगवाना होता है। लगभग 500 के आसपास मतदाताओं से करीबी संपर्क होता है।

 इतना ही नहीं ब्लाक में मतदान सामग्री हजारों कर्मचारियों के बीच रहते हुए लेनी पड़ती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad