UP JOB UPDATES : जल निगम में 800 पदों पर जल्द होंगी भर्तियाँ, शासन को भेजा गया प्रस्ताव - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP JOB UPDATES : जल निगम में 800 पदों पर जल्द होंगी भर्तियाँ, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

जल निगम की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए रिक्त तकनीकी पदों


को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

इसके तहत फिलहाल सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं के अलावा लिपिक संवर्ग के रिक्त 800 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 

वहां से मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें सहायक अभियंता (सिविल) के 80 व  सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के 18 पदों के अलावा जेई के रिक्त 642 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भी भर्ती होगी।

निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार (तृतीय) ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले दिनों जल निगम की व्यवस्था को सुधारने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए हैं।

 शासन से मंजूरी के बाद अभियंताओं की भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग और लिपिक की भर्ती के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

 उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता के कुल 98 पदों के अलावा अवर अभियंता (सिविल) के 518 व अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के 124 पदों पर भर्ती होगी।

 इसी तरह कनिष्ठ सहायक संवर्ग में मुख्यालय के रिक्त 65 पदों व क्षेत्रीय संवर्ग के रिक्त 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विशेषज्ञ सुधारेंगे निगम की स्थिति, रिक्त हैं 4300 पद

निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों से मदद ले रही है। 

एमडी ने बताया कि जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। वहीं, निगम में कुल 13317 पदों में से 4300 रिक्त हैं। इनमें अधिकांश पद अभियंता, वित्तीय व लिपिकीय संवर्ग के हैं।

 अवर अभियंता के कुल 2517 में से 1544 पद रिक्त हैं। जबकि एई के 797 पदों में से 209 रिक्त हैं।

 इसी तरह अधिशासी अभियंता के 194 में 88 व अधीक्षण अभियंताओं के 151 में 116 पद रिक्त पड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad