7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने दोगुना किया वेरिएबल DA, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने दोगुना किया वेरिएबल DA, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच केन्द्रीय कर्मचारियों को


बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। 

केन्द्र सरकार के 1.5 करोड़ कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को हर महीने 105 रुपए वेरिएबल डीए मिलता था जिसे बढ़ाकर 210 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है।

 डीए की नई दरें पिछले 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। वेरिएबल डियरनेस अलाउंस में इजाफा होने के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी इजाफा होगा। 

रेलवे, खनन, ऑइल फील्ड्स, बंदरगाहों और केंद्र सरकार के अधीन आने वाली अन्य जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों को इससे फायदा होगा। 

कांट्रैक्ट और कैजुअल दोनों तरह के कर्मचारियों को समान रूप से बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad