KVS Notification: केंद्रीय विद्यालय ने सबसे आखिर में जारी किया ये नोटिफिकेशन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

KVS Notification: केंद्रीय विद्यालय ने सबसे आखिर में जारी किया ये नोटिफिकेशन

केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों में


एक उत्साह होता है। 

वह चाहते हैं कि उनके बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में पहली क्लास में ही हो जाए और वहां से वह 12वीं क्लास करके ही निकले। 

ऐसा होता भी है कि बच्चे पहली क्लास से 12वीं तक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय ने पहली क्लास में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ा।

 पहली क्लास में एडमिशन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही थी, इसके लिए पहली लिस्ट जारी होने वाली थी, लेकिन नहीं जारी हो सकी।

हाल ही में केंद्रीय विद्यालय ने जो नोटिफिकेशन जारी किया था वह केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए था। केंद्रीय विद्यालयों की छुट्टियां कर दी गई हैं।

 पूरे देश में कुछ ही जगहों को छोड़कर सभी केंद्रीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं।

 वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश के सभी स्कूल, जो ठंडे और बहुत ठंडे क्षेत्र में हैं, को छोड़कर, 3 मई, 2021 से 20 जून, 2021 तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे।

 हालांकि, सीबीएसई 10 वीं परिणाम 2021 की गणना के लिए कक्षा 10 के शिक्षक को स्कूल में रहने का निर्देश दिया है।

कक्षा 10 के शिक्षकों को सीबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट की गणना का काम खत्म होने तक स्कूल में बने रहने का निर्देश दिया गया है। 

जो टीचर्स 10वीं के रिजल्ट के काम के लिए स्कूल में रहेंगे वह बाद में नियमों के मुताबिक उतने ही दिन की छुट्टी के हकदार होंगे।

 नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Revised%20-%20Vacation%20order%2028.04.2021.pdf है।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad