UP के शिक्षा मित्रों के लिए एक बार फिर दुःख भरी खबर है।
69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की आस लगाए 128 शिक्षा मित्रों के साथ धोखा दिया गया।
UP सरकार द्वारा लगातार शिक्षा मित्रों के साथ छलावा किया जा रहा है किसी भी शिक्षा मित्र को नई सूची में स्थान नहीं दिया गया है, जिससे वह एक बार पुनः कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।
ज्ञात हो कि रिक्त पदों के सापेक्ष चयन एवं जिला आवंटन की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। सूची में कुल 6696 अभ्यर्थियों के नाम हैं।
आवंटित जिले में अभिलेखों के परीक्षण में अर्ह पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनमें से पांच चयनित अभ्यर्थियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
चयन एवं जिला आवंटन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) लखनऊ द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है। पहले से तय समय-सारिणी के अनुसार एनआईसी द्वारा प्राप्त चयन एवं जिला आवंटन सूची का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया।
चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का जिला स्तर पर परीक्षण 28 व 29 जून को होगा। अभिलेखों के लिए परीक्षण के लिए जिला स्तर पर चयन समिति गठित की गई है।
सूची में शामिल अभ्यर्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होने को कहा गया है। किन्तु शिक्षा मित्रों के लिए यह सुनहरा अवसर भी काम नहीं आ सका।
Hum tet Super tet pass h per sabka sansodhan hua hamne puri life barbad kar di per is sarkar ko kya dushmani h pata nhi sare manko ko pura karne ke baad bhi humko naukari nhi mili
ReplyDelete