GROUP - C (PET) Exam 2021: PET एग्जाम में भारतीय संविधान के किन बिंदुओं से पूछे जा सकते हैं सवाल, जानें कैसे करें एग्जाम की तैयारी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

GROUP - C (PET) Exam 2021: PET एग्जाम में भारतीय संविधान के किन बिंदुओं से पूछे जा सकते हैं सवाल, जानें कैसे करें एग्जाम की तैयारी

अगर अपने भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के


जरिए लागू की गई प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा यानी कि PET के लिए आवेदन किया है और इस एग्जाम की एकदम पक्की तैयारी करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि किन-किन सब्जेक्ट्स के किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास हो सकता हैं।

 बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने PET की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है अनुमान है कि जल्द ही इसकी एग्जाम प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

 इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड, एग्जाम संबंधित सूचना पा सकते हैं।

ये हैं PET एग्जाम का पूरा सिलेबस  

भारतीय इतिहास 

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 

भूगोल 

भारतीय अर्थव्यवस्था 

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

सामान्य विज्ञान 

प्रारम्भिक अंकगणित 

सामान्य हिन्दी 

सामान्य अंग्रेजी 

तर्क एवं तर्कशक्ति 

सामयिकी 

सामान्य जागरूकता 

अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विषलेशण 

ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण 

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण 

भारतीय संविधान के किन बिंदुओं से पूछे जा सकते हैं प्रश्न 

भारतीय संविधान में किन देशों से क्या शामिल किया गया है उसकी सम्पूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को चाहिए कि इन बिंदुओं कि तैयारी कर लेनी चाहिए। 

ब्रिटेन: सरकार का संसदीय स्वरुप,एकल नागरिकता ,कानून का शासन,विधि निर्माण की प्रक्रिया,संसदीय विशेषाधिकार, सर्वाधिक मत के आधार पर चुनावों मेंजीत का फैसला |

अमेरिका: मौलिक अधिकार,संविधान की सर्वोच्चता,स्वतंत्र न्यायपालिका और न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति, निर्वाचित राष्ट्रपति और महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद,वित्तीय आपात |

कनाडा:  अर्ध संघात्मक सरकार, सशक्त केंद्र, अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत 

आयरलैंड: नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल की व्यवस्था,राज्य सभा में मनोनयन, आपातकाल|

आस्ट्रेलिया: प्रस्तावना,समवर्ती सूची का प्रावधान,केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों का विभाजन|

जर्मनी:  आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति की शक्तियां |

दक्षिण अफ्रीका:  संविधान संशोधन की प्रक्रिया |

रूस: मौलिक कर्तव्य|

जापान: विधि द्धारा स्थापित प्रक्रिया |

फ्रांस : गणतंत्र,सवतंत्रता,समानता और बंधुत्व का सिद्धांत | 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad