JNVST Admit Card 2021 : आज से जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

JNVST Admit Card 2021 : आज से जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 (JNVST-


2021) का एडमिट कार्ड कल जारी होगा। प्रवेश परीक्षा में बैठ रहे विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 (Class VI) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2021 होगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 का आयोजन सभी सुरक्षा उपाय और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा।

 यह परीक्षा सत्र 2021-2022 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होगी।

जेएनवीएसटी 2021 के जरिए 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 परीक्षा का आयोजन 11182 केंद्रों में होगा। जेएनवीएसटी 2021 परीक्षा के लिए इस साल देशभर से 2,41,7009 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।


पेपर पैटर्न:

सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे  का होगा। परीक्षा  11:30 am से 01:30 pm तक ली जाएगी।

 इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे।

 कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।  


मेंटल एबिलिटी टेस्ट---40 सवाल-- 50अंक --- 60 मिनट

अर्थमेटिक टेस्ट ---20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

लैंग्वेज टेस्ट ----20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

कुल -----80 सवाल--- 100 अंक--- 1 घंटा


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad