UP Lekhpal Recruitment 2021: जल्द लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन किया जा सकता है जारी, आवेदन में काम आने वाले इन पाँच प्रमाण पत्रों की कर लें तैयारी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Lekhpal Recruitment 2021: जल्द लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन किया जा सकता है जारी, आवेदन में काम आने वाले इन पाँच प्रमाण पत्रों की कर लें तैयारी

लंबे समय के बाद अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती


कराये जाने को लेकर लाखों की संख्या में उम्मीदवारों को इंतजार बना हुआ है। 

साल 2016 में आखिरी बार इन पदों के लिए भर्तियां निकाली गई थीं जिसके बाद से अब तक प्रदेश में राजस्व व चकबंदी लेखपाल के पदों पर कोई भर्ती नहीं कराई गई है। 

ऐसे में सालों से इन पदों की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को अब साल 2021 के अंत में उम्मीद का दिया रोशन होता नजर या रहा है।

 बता दें कि हाल में योगी सरकार के जरिए यूपी में जल्द ही हजारों पदों पर भर्तियां कराए जाने की बात कही थी, जिसमें कई चयन आयोग और भर्ती बोर्ड के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक भी की थी उस बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारी भी शामिल हुए थे जिसके बाद से ये कयास लगने शुरू हो गये थे कि जल्द ही यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी जा सकती है। 

बता दें कि यूपी में जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लगभग 8200 लेखपाल के खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण की तारीखों के ऐलान कर सकता है। 
इसके अंतर्गत 7019 लेखपाल के पदों के पर भर्ती निकाली जा सकती हैं। 
ऐसे में इन पदों में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ जरूरी कागजातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आवेदन में काम आने वाले हैं ये दस्तावेज  
अगर आप भी लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही आने वाली इस भर्ती के लिए इन जरूरी प्रमाणपत्रों को एकत्र कर लेना चाहिए। 

दसवीं की मार्कशीट।
बारहवीं की मार्कशीट।
कंप्यूटर ‘सीसीसी’ प्रमाण-पत्र।
आर्थिक आरक्षित वर्ग का सर्टिफिकेट  (यदि जरूरी हो तो)।
ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग से हो तो)।
प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले का प्रमाण-पत्र।
निवास प्रमाण-पत्र (नोटिफिकेशन में यदि लागू किया जाए)

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad