UP PET (GROUP-C) भर्ती 2021: PET में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर दसवीं का होगा या बारहवीं का, पूरी जानकारी पाए यहाँ - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP PET (GROUP-C) भर्ती 2021: PET में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर दसवीं का होगा या बारहवीं का, पूरी जानकारी पाए यहाँ

UPSSSC द्वारा राज्य भर के 3000 से अधिक परीक्षा केंद्रों में


लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त को PET का आयोजन किया जाएगा। 

इस PET में अभ्यर्थियों से 15 तरह के टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में अब लगभग 20 दिनों का समय बचा हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 अगस्त को पूरे राज्य में PET करवाए जाने का ऐलान किया है। 

इस परीक्षा में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है और इसके लिए पूरे राज्य में 3 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। 

दरअसल राज्य में UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य है। 

इसी अनिवार्यता की वजह से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी PET में शामिल हो रहे हैं। 

PET में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही PET में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 15 टॉपिक्स से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जानें क्या होगा प्रश्नों का स्तर : 

UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए सिलेबस में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई का स्तर क्या होगा। 

PET 2021 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 9 टॉपिक्स इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा।

इसके अलावा लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई के स्तर के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। 

अभ्यर्थियों को इन टॉपिक्स के सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad