CTET Notification 2021: इस तारीख तक जारी हो सकता है CTET के लिए नोटिफिकेशन, जानिए किस नए पैटर्न पर होगी परीक्षा - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET Notification 2021: इस तारीख तक जारी हो सकता है CTET के लिए नोटिफिकेशन, जानिए किस नए पैटर्न पर होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने


वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभी तक नोटिफिकेशन तो नहीं जारी किया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 गौरतलब है कि CBSE द्वारा साल में दो बार CTET का आयोजन किया जाता है और इनमें एक बार CTET का आयोजन जुलाई महीने में किया जाता है।

 लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में होने वाले CTET को स्थगित कर दिया गया। इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन भी नहीं जारी किया गया है लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं तो ऐसे में जल्द ही इस पर कोई जानकारी जारी की जा सकती है।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन : 

कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में आयोजित होने वाले CTET 2021 का नोटिफिकेशन अभी तक नहीं जारी किया गया है।

 हालांकि अब देश में कोरोना की स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 10 अगस्त से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

 अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदलाव :

CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। 

दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

 इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही बोर्ड अब जिलों में सुविधा केंद्र स्थापित करेगा जहां अभ्यर्थियों को मुफ्त ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस पैटर्न पर होती है CTET की परीक्षा :

CTET के पेपर 1 में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं ,जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है।

 इस पेपर में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

तो वहीं CTET के पेपर 2 में भी अभ्यथियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

 इस पेपर में भी कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad