नौसेना में सैलर (MR) के पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

नौसेना में सैलर (MR) के पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

 भारतीय नौसेना ने सैलर (MR) के पदों पर भर्ती के लिए


आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को शुरू होगी। 

नौसेना की यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के लिए अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है। इंडियन नेवी की इस भर्ती के रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। 

आवेदन फॉर्म ज्वॉइन इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के अनुसार, नौसेना की इस भर्ती में अविवाहित पुरुषों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 सैलर एमआर के कुल 300 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। रिक्त पदों पर राज्यवार अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

 लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए करीब 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा का कट ऑफ प्रत्येक राज्य का अलग हो सकता है। इंडियन नैवी भर्ती का विस्तृत विज्ञान 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में देखा जा सकता है।

नौसेना की वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अभी तक भर्ती नोटिफिकेशन मौजूद नहीं है।

इस भर्ती के लिए कक्षा 10 पास अभ्यर्थी जिनका जन्म 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच हुआ हो वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad