UP Aided Junior High School Teacher Result 2021: अब सोमवार को घोषित होगा यूपी जूनियर एडेड स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Aided Junior High School Teacher Result 2021: अब सोमवार को घोषित होगा यूपी जूनियर एडेड स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के


1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम अब सोमवार को (15 नवंबर 2021 को) घोषित होगा। 

परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट updeled.gov.in पर चेक कर सकेंगे। 

यह परिणाम शुक्रवार को घोषित होना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से जारी नहीं हो सका। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को रिजल्ट घोषित होगा।

 17 अक्तूबर को आयोजित लिखित परीक्षा में 3,37,915 अभ्यर्थियों में से 2,72,380 शामिल हुए थे।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार को जारी अंतिम उत्तरकुंजी में चार सवाल गलत थे। कई प्रश्नों के उत्तर बदले गए जबकि कुछ के एक से अधिक उत्तर सही माने गए। अभ्यर्थियों से प्राप्त ऑनलाइन आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर कई प्रश्नों के उत्तर बदलने पड़े हैं।

ये प्रश्न माने गए सही:

बुकलेट सीरीज ए में अंग्रेजी का प्रश्न 75, 103 और 138 गलत है। जबकि विज्ञान व गणित का प्रश्न 136 गलत मानते हुए उसे हटा दिया गया है। 

सामान्य अध्ययन के प्रश्न 16 में दो विकल्पों को सही माना गया है। हिन्दी में दो प्रश्नों 74 और 122 के दो उत्तर सही हैं और एक प्रश्न 101 का उत्तर बदला है। 

संस्कृत में दो प्रश्नों 81 व 91 में दो उत्तर सही हैं जबकि तीन प्रश्न 76, 102 और 130 का उत्तर बदला है। अंग्रेजी में प्रश्न 58 के चार में से तीन उत्तर सही माने गए हैं जबकि एक प्रश्न 125 के दो उत्तर सही है। 

सामाजिक अध्ययन में दो प्रश्नों 117 और 147 का उत्तर बदला गया है। विज्ञान और गणित में प्रश्न 58 और 61 के दो जवाब सही है, जबकि तीन प्रश्नों 70, 82 व 144 का उत्तर बदला है।

 प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित द्वितीय प्रश्नपत्र के प्रश्न 32 के दो उत्तर सही माने गए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad