365 उत्पाद सिपाहियों की भर्ती की तैयारी, भर्ती बोर्ड को भेजा प्रस्ताव - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

365 उत्पाद सिपाहियों की भर्ती की तैयारी, भर्ती बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

 बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने 365 उत्पाद सिपाहियों


की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। सिपाही भर्ती बोर्ड को इसका प्रस्ताव सौंप दिया गया है।

 मैनपावर की कमी को पाटने के लिए राज्य पुलिस के पांच अवर निरीक्षकों, 23 सहायक अवर निरीक्षकों और 19 सिपाही की प्रतिनियुक्ति कराई गई है।

उक्त जानकारी उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है। 

इसके अलावा सेवा से निलंबन मुक्त 56 पदाधिकारियों और कर्मचारियों को जिलों में पदस्थापित किया गया है। धनजी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में शराब की होम डिलीवरी के आरोप में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं 368 वाहनों को जब्त किया गया है। राज्य सरकार के एक लाख 33 हजार 933 कर्मचारी अब तक शराब नहीं पीने की शपथ ले चुके हैं।

 पिछले सप्ताह एक लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद हुई है। कॉल सेंटरों में आ रही शिकायतों से अवैध शराब के कारोबारियों की निशानदेही में काफी मदद मिल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad