बदलाव! इस राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में नए शिक्षकों के वेतनमान और ग्रेड पे में होगी कटौती - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

बदलाव! इस राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में नए शिक्षकों के वेतनमान और ग्रेड पे में होगी कटौती

 राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में नए शिक्षकों के वेतनमान और ग्रेड पे में कटौती होगी। राज्य में नई नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षकों को


5200 से 20200 का वेतनमान और 2400 से 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। 

Aवर्तमान में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को 9300 से 34800 का वेतनमान और 4200 से 4600 का ग्रेड पे मिलता है।

नई नियुक्ति नियमवाली लागू होने के साथ पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों के पद सेवानिवृत्ति के साथ समाप्त हो जाएंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग प्रारंभिक स्कूल शिक्षक नियुक्ति संशोधित नियमावली में इसका प्रावधान कर रही है। इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

यह रहेगी स्थिति

- नई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में मिलेगा कम वेतनमान और ग्रेड पे

- 5200 से 20200 का वेतनमान और 2400-2800 का मिलेगा ग्रेड पे

- वर्तमान में 9300 से 34800 का वेतनमान व 4200 से 4600 है ग्रेड पे

- सेवानिवृत्ति के साथ ही इस वेतनमान वाले पद हो जाएंगे समाप्त

26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होनी है

प्रदेश के प्रारंभिक स्कूलों में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होनी है। इसमें 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं, जबकि 13 हजार पर सीधी नियुक्ति होगी। इन पदों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा लेगा।

 इन पदों पर नए वेतनमान 5200-20200 पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसमें पहली से पांचवीं के शिक्षक को 2400 का ग्रेड पे और छठी से आठवीं के शिक्षकों को 2800 रुपए का ग्रेड पे मिलेगा। ये शिक्षक प्रमोशन के बाद 4200 से 4600 रुपए तक ग्रेड पे पा सकेंगे।

 स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रस्ताव के अनुसार राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में अब सिर्फ नए वेतनमान (5200-20,200) पर भी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। पुराने वेतनमान (9300-34,800) के पद सेवानिवृत्ति के साथ स्वत: खत्म हो जाएंगे। बिहार में ऐसी व्यवस्था है।

 वहां पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों के पद सेवानिवृत्ति के साथ खत्म हो जा रहे हैं और नियोजित शिक्षक जिन्हें 5200-20,200 वेतनमान और ग्रेड पे दिया जाता है उस पर ही नियुक्ति होती है।

प्रारंभिक स्कूलों में होंगे तीन तरह के शिक्षक

- राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में अब तीन तरह के शिक्षक हो जाएंगे। सभी का नाम सहायक शिक्षक तो रहेगा, लेकिन हर महा उन्हें अलग-अलग राशि मिलेगी। 

पारा शिक्षक जिन्हें सहायक शिक्षक बनाया जा रहा है उन्हें मानदेय दिया जाएगा, वहीं नए सहायक शिक्षकों को 5200-20,200 का वेतनमान और पुराने सहायक शिक्षकों को 9300-34,800 का वेतनमान मिलेगा।

 तीनों तरह के शिक्षक बच्चों को एक समान पढ़ाएंगे। पारा शिक्षक से सहायक शिक्षक बने हैं उन्हें हर माह अधिकतम 22 हजार, नए वेतनमान वाले शिक्षकों को 30 हजार मिलेगा, जबकि पुराने वेतनमान वाले सहायक शिक्षक जिनकी नियुक्ति 2019 में भी हुई है, उन्हें करीब 37000 से 42000 रुपए मिलते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad