UP PET Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्तियों में हर जिले के लिए अलग कटऑफ जारी होता था, जानें क्या इस बार भी लागू होगी यही व्यवस्था - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP PET Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्तियों में हर जिले के लिए अलग कटऑफ जारी होता था, जानें क्या इस बार भी लागू होगी यही व्यवस्था

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द


ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती की जानी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाएगा। राज्य में लेखपाल की ये भर्ती कई सालों के बाद की जा रही है इसलिए इसे लेकर युवा काफी उत्सुक हैं। 

हालांकि इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो UPSSSC द्वारा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे। 

पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए जारी हुआ था अलग कटऑफ :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली यह भर्ती काफी सालों के बाद निकली है। लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एक बात की बहुत चिंता सता रही है की क्या इस बार की लेखपाल भर्ती में भी हर जिले के लिए अलग अलग कटऑफ जारी होगा। 

दरअसल अभ्यर्थियों के ऐसा सोचने के पीछे यह कारण है कि पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए अलग कटऑफ स्कोर जारी किया गया था।

इस बार किस तरह से जारी होगा कटऑफ :

लेखपाल की वर्तमान भर्ती में हर जिले के लिए अलग कटऑफ तभी जारी होगा जब  UPSSSC हर जिले के लिए पदों की संख्या निर्धारित कर दे। इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा पूरे राज्य भर में किया जाना है जबकि पिछली लेखपाल भर्ती हर जिले के लिए अलग-अलग आयोजित की गई थी। 

इसलिए इस बार यह संभव है कि राज्य भर के सभी अभ्यर्थियों का कटऑफ स्कोर श्रेणी के अनुसार एक जैसा जारी हो। 

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSCलेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है।

 अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad