यूपी : सचिवालय में रिक्त पड़े 1000 पदों पर भर्ती जल्द - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

यूपी : सचिवालय में रिक्त पड़े 1000 पदों पर भर्ती जल्द

सचिवालय में रिक्त चल रहे सीधी भर्ती के पदों पर जल्द भरा जाएगा। इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 


इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उ.प्र. लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। बताया जाता है कि सीधी भर्ती के करीब एक हजार से अधिक पद इस समय रिक्त हैं।

अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में रिक्त पदों को भरे जाने के लिए अधियाचन (प्रस्ताव) उ.प्र. लोक सेवा आयोग तथा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने का आदेश अनुभाग एक, दो, तीन, चार और पांच के अधिकारियों को दिया गया। 

सीधी भर्ती के रिक्त पदों में समीक्षा अधिकारी के करीब 600 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 250 पद और कंप्यूटर सहायक के करीब 175 पद रिक्त हैं।

पदोन्नति के लिए डीपीसी

चयन वर्ष 2022-23 में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों के लिए विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक कराकर पदोन्नति करने के आदेश दिए गए हैँ। सचिवालय में पदोन्नति वाले तमाम पद भी रिक्त पड़े हैं।

प्रोन्नति कोटा कम होगा

निर्देश दिया गया है कि विधान भवन/अग्नि रक्षक के रिक्त पद के प्रोन्नति कोटे को कम करने के लिए सेवा नियमावली में संशोधन किया जाए। रिक्त पदों पर सैनिक कल्याण निगम से भूतपूर्व सैनिकों की कार्यवाही की जाए।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad