7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर बनी सहमति! 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर बनी सहमति! 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार अगले फिटमेंट फैक्टर पर फैसला ले सकती है। इससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी। 


इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसे सरकार को शेयर किया जाएगा।

हमारी सहयोगी वेबसाइट के अनुसार, ड्राफ्ट जमा करने के बाद जुलाई के अंत तक इस मुद्दे को लेकर बैठक हो सकती है। यूनियन ने ये नया अपडेट दिया है।

 अगर इस बात पर सहमति बनती है तो 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के तहत इजाफा हो सकता है।

कर्मचारियों की बढ़ेगी बंपर सैलरी 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 अगस्त 2022 से नया महंगाई भत्ता लागू हो सकता है। दरअसल, AICPI आंकड़े के अनुसार 1 अगस्त 2022 से महंगाई भत्ते में 4 से 5% की बढ़ोतरी हो सकती है यानी 38 से 39 फीसदी डीए हो सकता है। अब तक मई तक के AICPI इंडेक्स के नंबर्स आ चुके हैं।

 लेकिन, जून के नंबर्स के बाद सरकार इसका ऐलान कर सकती है। इस बीच अगर फिटमेंट फैक्टर पर सरकार सहमत होती है तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन बढ़ जाएगी।

न्यूनतम बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी 

आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) से तय होती है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा होगा।

 आपको बता दें कि इसी फ़ॉर्मूले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई। इस समय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना की दर से है।

 इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये  है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad