UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 : यूपी लेखपाल परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 : यूपी लेखपाल परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा यूपी लेखपाल परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 को आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।


यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 को आयोग द्वारा 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। हम आपको बता दे कि यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 इससे पहले 24 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों की वजह से आयोग द्वारा यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

 इससे पहले Up lekhpal Paper 2022 Leaked की खबरें आई थी, पर यह अफवाह है ऐसी कोई घटना नहीं घटित हुई है।

यूपी लेखपाल की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई रविवार को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई थी, यह परीक्षा निम्नलिखित 12 जिलों में आयोजित हुई थी, जो निम्नलिखित है – आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी हैं।

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

यदि आप UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े –

सबसे पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करने पर आप “Important Announcement” वाले अनुभाग में पहुंच जाएंगे।

उसमें से फिर आप “01/08/2022 . विज्ञा0सं.-01-परीक्षा/2022, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2021)/02 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी देखने व उत्त” कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर तथा रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन (Login) करने के उपरान्त लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप चाहें तो Lekhpal Answer Key 2022 PDF Download और UP lekhpal question Paper 2022 Pdf download भी कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के बाद अब UP Lekhpal Result और UP Lekhpal Cut Off जारी होगा।

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 आपत्ति दर्ज करने हेतु सूचना

आयोग के विज्ञापन संख्या-01 परीक्षा 2022 राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा)] [462021/02 के अंतर्गत राजस्व लेखपाल के रिक्त पदों पर चयन हेतु मुख्य परीक्षा दिनांक 31/07/2022 को आयोजित की गयी थी।

उपर्युक्त के क्रम में प्रगत परीक्षा से संबन्धित समस्त अभ्यर्थियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध उत्तर कुंजी देखने एवं आपत्ति दर्ज करने सम्बन्धी URL https://assemument.chterms.in/OFOT/PS/Acount/login पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन (Login) करने के उपरान्त लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। 

अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा जारी की गयी उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी अपनी आपति अभिलेखीय साक्ष्य सहित ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से बचा डाक प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में दी गयी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्ति दर्ज करने की अन्तिम तिथि 07-08-2022 है। उक्त तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जायेगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स


उत्तर कुंजी डाउनलोड करें क्लिक करें


आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad