भारतीय नौसेना भर्ती 2019 ; एग्जिक्युटिव और टेक्निकल ब्रांच में 102 पदों पर रिक्तियां घोषित, करें आवेदन 01 फरवरी 2019 तक - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

भारतीय नौसेना भर्ती 2019 ; एग्जिक्युटिव और टेक्निकल ब्रांच में 102 पदों पर रिक्तियां घोषित, करें आवेदन 01 फरवरी 2019 तक

भारतीय नौसेना ने एग्जिक्युटिव और टेक्निकल ब्रांच में कुल 102 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं।

ये नियुक्तियां एग्जिक्युटिव ब्रांच (एनएआईसी) में परमानेंट कमीशन ऑफिसर और एग्जिक्युटिव ब्रांच (जीएस/ हाइड्रोग्राफी कैडर)/ टेक्निकल ब्रांच (जनरल सर्विस) में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के तौर पर की जाएंगी।

इसके लिए केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के योग्य हैं।

 उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि एक फरवरी 2019 है।

रिक्तियों से संबंधित अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं : 

एग्जिक्यूटिव ब्रांच, कुल पद : 42
नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्शन कैडर (एनएआईसी), पद : 12
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बीटेक हो।
इन विषयों में हो बीई या बीटेक
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेंशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/ माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स/ मेकेनिकल/ कंट्रोल/ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन/ इंडस्ट्रियल/ प्रोडक्शन/ एरोस्पेस/ मेटलर्जी/ मेटलर्जिकल/ केमिकल/ मेटेरियल साइंस/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर/ कंप्यूटर एप्लीकेशन

जनरल सर्विस (जीएस)/ हाइड्रोग्राफी कैडर, पद : 30
(27 पद जीएस के/ 3 पद हाइड्रोग्राफी के)
योग्यता : किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बीटेक होना चाहिए।

टेक्निकल ब्रांच, कुल पद : 60
 इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस), पद : 28
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मेकेनिकल/ मरीन/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ प्रोडक्शन/ एरोनॉटिकल/ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट/ कंट्रोल इंजीनियरिंग/ एरो स्पेस/ ऑटोमोबाइल्स/ मेटलर्जी/ मेकेट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में बीई या बीटेक हो। 

इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस), पद : 32
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलि-कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ पावर इंजीनियरिंग/ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/ इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई या बीटेक हो। 
आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद) : उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1995 और 01 जुलाई 2000 के बीच में होना चाहिए। 
वेतनमान : सब लेफ्टिनेंट के पद पर पे-स्केल 56,100-1,10,700 रुपये होगा। इसके अलावा मेडिकल फैसिलिटी, लीव ट्रैवल कंसेशन, रेल कंसेशन, कैंटीन फैसिलिटी और स्पोर्ट्स फैसिलिटी सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 
तरक्की का क्रम

रैंक    पे-स्केल (रु.)    
सब लेफ्टिनेंट 56,100-1,10,700
लेफ्टिनेंट    61,300-1,20,900
 लेफ्टिनेंट कमांडर    9,400-1,36,900
 कमांडर    1,21,200-2,12,400

Top Career Options After Graduation

शारीरिक मानदंड
कद : 157 सेंटीमीटर
(क्षेत्र के आधार पर कद में छूट)
लद्दाख क्षेत्र के जनाजतियों के लिए : 155 सेंटीमीटर
गोरखा, नेपाली, असमी, गढ़वाली, कुमाऊंनी : 152 सेंटीमीटर
अंडमान एंड निकोबार, लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप : 155 सेंटीमीटर
 भुटान, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट रीजन : 152 सेंटीमीटर
दृष्टि क्षमता (ब्रांच के अनुसार)
ब्रांच    बिना चश्मे के    चश्मे के साथ .
एग्जिक्युटिव (जीएस/ हाइड्रो)    6/12 और 6/12    6/6 और 6/6
टेक्निकल (जनरल सर्विस)    6/24 और 6/24    6/6 और 6/6
एग्जिक्युटिव (एनएआईसी)    6/60 और 6/60 6/6 और 6/12

How to Join Indian Air Force ?

चयन प्रक्रिया
शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू की प्रक्रिया पांच दिन तक चलेगी। इसका आयोजन दो चरणों में होगा। 
दूसरा चरण चार दिन तक चलेगा। इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्टिंग और इंटरव्यू देना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।.
पूरी तरह से स्वस्थ होने वाले अभ्यर्थियों को ही ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा। 

Top 10 highest paid jobs for 2019 in India

यहां होगा एसएसबी इंटरव्यू
बेंगलुरु/ भोपाल/ विशाखापट्टनम/ कोलकाता
अधिक जानकारी यहां
फोन : 1800-419-2929.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 01 फरवरी 2019
एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन : अप्रैल 2019 से जुलाई 2019 तक

परमानेंट कमीशन (एनएआईसी) ऑफिसर के लिए तीन वर्ष है। 
शॉर्ट सर्विस कमीशन (जीएस/ हाइड्रो और टेक्निकल) के लिए दो वर्ष है। 
आवेदन शुल्क : उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
                      साभार लाइव हिंदुस्तान. कॉम

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad