UP BHARTI 2020 : सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियाँ जल्द, योग्यता इंटरमीडिएट और लिपिक संवर्ग के लिए कम्प्यूटर टाइपिंग व डाटा एंट्री का ज्ञान जरूरी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP BHARTI 2020 : सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियाँ जल्द, योग्यता इंटरमीडिएट और लिपिक संवर्ग के लिए कम्प्यूटर टाइपिंग व डाटा एंट्री का ज्ञान जरूरी

 सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर


शीघ्र ही नियुक्तियां होंगी।

 इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है।


JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME


 विभाग में खण्डीय, मण्डलीय तथा प्रमुख अभियन्ता कार्यालय संवर्ग के लिपिकों के अलावा सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक, जिलेदार, कार्य पर्यवेक्षक, मुंशी, हेड मुंशी तथा नलकूप चालकों के साथ-साथ उप राजस्व अधिकारी के स्वीकृत पदों में से बड़े पैमाने पर रिक्त पद हैं जिन पर जल्द ही नियुक्तियां होनी हैं।  

लिहाजा विभिन्न खण्डों से रिक्त पदों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही है।  

विभागाध्यक्ष आरके सिंह की मानें तो शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर विभाग में समूह ख व ग के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि उसे शासन को भेजा जा सके। शासन उसके बाद की कार्यवाही शुरू करेगा। 


Want to work away from home? then these Top Countries are ready to welcome, Know the purpose and expenses


विभाग के राजस्व की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले ये सभी पद इन गैर तकनीकी और स्वीकृत पदों की अपेक्षा 50 प्रतिशत से अधिक खाली पड़े हैं जिसे सरकार अब जल्द से जल्द भरना चाहती है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।

 जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह की मानें तो विभाग के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शासन स्तर पर अन्तिम चरण में है।

 जैसे ही विभागीय कार्यवाही पूरी होकर खाली पड़े पदों को भरने के लिए शासन के पास  विभागीय संस्तुतियां आएंगी शासन बिना देर किए कार्य शुरू कर देगा।  


Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work


बकौल डॉ. सिंह, सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराना शामिल है।

 लिहाजा इस मामले में कहीं कोई कोताही नहीं बरती जा रही। इस बारे में जारी कवायद पूरी होते ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

 उसी समय यह भी तय होगा कि भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। यह भी देखा जाएगा की केन्द्र सरकार ने इस संवर्ग की नियुक्तियों के लिए जो गाइडलाइन जारी की है उसे किस तरह से लागू किया जाए।


BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth


समूह ‘ग’ के जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं-

पदनाम                         रिक्तियां

लिपिक                           2,375

सींचपाल                         4,587

सींच पर्यवेक्षक                  849

जिलेदार                          430

कार्य पर्यवेक्षक                  49

मुंशी                               315

हेड मुंशी                         38

नलकूप चालक                5,724

कुल                              14,367


Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students



 समूह ‘ग’ के पदों के लिए योग्यता:

’ इस संवर्ग के सभी पदों के लिए इंटरमीडिएट अनिवार्य है।

’ लिपिक संवर्ग के लिए कम्प्यूटर टाइपिंग व डाटा एंट्री का ज्ञान             जरूरी है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad