UP में खुलने वाला है सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानिए कब तक निकलेगी भर्ती, क्या होगा पूरा प्रोसेस - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में खुलने वाला है सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानिए कब तक निकलेगी भर्ती, क्या होगा पूरा प्रोसेस

 यूपी में सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। मुख्यमंत्री


योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से सभी विभागों में रिक्त पदों का डेटा कल तक मांगा है। इसके बाद तीन महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटने के आदेश दिए गए हैं।


Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students


सीएम ने यह आदेश लखनऊ के लोकभवन में अधिकारियों की बैठक में दिया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा, और सभी भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया। 

उन्होंने कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीकेक़े से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाओ। 


JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार उप्र लोकसेवा आयोग से पारदर्शी व निष्पक्ष भर्तियां हुई हैं, उसी प्रकार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से अन्य विभागों में तेजी से भर्तियां की जाए।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक हुई बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो चुकी है, इसके अलावा पचास हजार अध्यापकों की भर्ती हो चुकी है और एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुके हैं। 


Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students


बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad