आयोग पहुंचा 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव, भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

आयोग पहुंचा 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव, भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग

 राज्य सरकार की सख्ती का असर सामने आने लगा है। विभागों ने


आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए (ईडब्ल्यूएस) आरक्षित पदों  का आरक्षण रिक्तियों में शामिल कर नए सिरे से भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजना शुरू कर दिया है।

अब तक 25 हजार पदों से अधिक रिक्त पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोग को नए सिरे से मिल चुका है।

 आयोग चाहे तो इनकी भर्ती कार्यवाही आगे बढ़ा सकता है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास 35 हजार से अधिक रिक्त पदों का भर्ती प्रस्ताव काफी समय से लंबित था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सितंबर में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही छह महीने में पूरी करने का निर्देश दिया था।

 इसके बाद आयोग ने पूर्व से लंबित समस्त भर्ती प्रस्ताव ईडब्ल्यूएस आरक्षण शामिल कर नए सिरे से उपलब्ध कराने के लिए विभागों को लौटा दिया था।

 आयोग व शासन से विभागों को लगातार जल्द से जल्द भर्ती प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे थे। अब संशोधित प्रस्ताव आयोग को भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं।

ये हैं भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग

विभागों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 25 हजार से अधिक रिक्त पदों का प्रस्ताव विभिन्न विभागों से आयोग को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

 इनमें राजस्व, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक, कृषि, समाज कल्याण व पीडब्ल्यूडी करीब 50 विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं।

 सभी विभागों के प्रस्ताव आने पर रिक्तियों की संख्या 40 हजार पहुंच सकती है।

नए सिरे से भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग

परिवार कल्याण                       9455

राजस्व लेखपाल                       7832

कृषि                                      1967

ग्राम विकास                            1595

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य                 1469

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक 1309

लोक निर्माण                              892

समाज कल्याण                           400

सचिवालय प्रशासन                      199

अर्थ एवं संख्या प्रभाग                   137

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद      105



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad