GATE EXAM 2022: 5 फरवरी से शुरू होने वाली गेट परीक्षा के संबंध में जारी हुई यह महत्वपूर्ण सूचना, जल्द करें चेक - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

GATE EXAM 2022: 5 फरवरी से शुरू होने वाली गेट परीक्षा के संबंध में जारी हुई यह महत्वपूर्ण सूचना, जल्द करें चेक

 GATE 2022 गेट परीक्षा 2022 का आयोजन 5 6 12 और


13 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

वहीं इस साल परीक्षा का संचालन IIT खड़गपुर कर रहा है। इसके अलावा गेट 2022 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2022 को जारी किए जाएंगे।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

 https://gate.iitkgp.ac.in/index.html पर जारी अपडेट के अनुसार, GATE 2022 के लिए दो शहरों में बनाए गए सेंटर को कैंसिल कर दिया गया है। 

सूचना के मुताबिक, सोनीपत और पानीपत पर आयोजित होने वाली गेट परीक्षा केंद्र को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए इन दोनों शहरों को चुना था, उन्हें अपनी वरीयता बदलने के लिए कहा गया है। 

वहीं आधिकारिक अपडेट के अनुसार, उम्मीदवारों से इसके संबंध में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं इस संबंध में ऑफिशियल वेब पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी में कहा गया है कि, “हमें यह बताते हुए खेद है कि परीक्षा शहरों सोनीपत और पानीपत को रद्द कर दिया गया है। 

इन शहरों का चयन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के एग्जाम सिटी की पसंद बदलें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

GATE 2022 परीक्षा  का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस साल परीक्षा का संचालन IIT खड़गपुर कर रहा है। 

इसके अलावा, गेट 2022 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। गेट 2022 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, यह परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी।

 वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 नवंबर से 12 नवंबर 2021 तक दोबारा करेक्शन विंडो ओपन की कर दी गई है। 

इस दौरान आवेदन में संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर के निर्धारित किया गया शुल्क देना होगा। वहीं शेड्यूल के अनुसार आयोजित किया जाता है, तो GATE 2022 का परिणाम 17 मार्च को घोषित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad