UP EDUCATION : अपग्रेड होंगे 65 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, 12वीं तक होगी पढ़ाई - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP EDUCATION : अपग्रेड होंगे 65 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, 12वीं तक होगी पढ़ाई

 छात्राओं की पढ़ाई को बढ़ावा के लिए इस वर्ष भी 65 कस्तूरबा


गांधी आवासीय विद्यालय को कक्षा 12 तक किया जाएगा। इसमें 33 केजीबीवी में छात्रावास बनाए जाएंगे, 18 केजीबीवी में एकडेमिक ब्लॉक बनेगा और 14 में दोनों ही चीजों का निर्माण किया जाएगा। 

प्रदेश के 746 केजीबीवी हैं, इनमें 350 को पहले ही कक्षा 12 तक करने का निर्णय हो चुका है।

समग्र शिक्षा अभियान की अपर पिरयोजना निदेशक सरिता तिवारी ने निर्देश जारी करते कहा है कि निर्माण के लिए चयनित स्थिलों पर निर्विवाद भूमिका सीमांकन कराया जाए।

 यदि अवैध कब्जा हो तो जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से संपर्क कर अवैध कब्जा हटवाया जाए और जमीन स्कूल के नाम दर्ज कराया जाए। 

चयनित जमीन का सीमांकन भकरवाया जाए। किसी केजीबीवी परिसर में निर्विवाद भूमि पर पहले से निर्मित जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण व पेड़ों को काटने का काम के लिए स्वीकृतियां ली जाएंगी।

 आसपास कोई हाईटेंशन लाइन हो तो डीएम या सीडीओ के हस्तक्षेप से उसे हटवाया जाए। हटाना संभव न हो तो नई जमीन चुनी जाएगी।

छात्रावास वहां बनेंगे, जहां कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल तीन किलोमीटर के अंदर हो।

 छात्रावास में रहने वाली छात्राएं इनमें पढ़ाई करेंगी। आसपास स्कूल नहीं है तो केजीबीवी परिसर या आसपास एकेडमिक ब्लॉक-हॉस्टल दोनों बनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad