UP में होम गार्ड के 32000 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन? - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में होम गार्ड के 32000 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन?

 विभाग होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 32,000 पदों को भरेगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।


जानकारी के अनुसार हर साल करीब 7 हजार पुरुष और 4 हजार महिला जवानों की भर्ती की जाएगी।

विभाग में होमगार्ड के पद पर महिलाओं की भागीदारी करीब 20 प्रतिशत तक होगी। यूपी सरकार 100 दिन के कल्याण संकल्प पत्र के तहत अभ्यर्थियों की भर्ती को प्राथमिकता दे रही है।

होमगार्ड डीआजी रणजीत सिंग के मुताबिक विभाग में 1,18,348 पदों के मुकाबले 85 हजार पदों पर ही होमगार्ड जवान तैनात हैं। 

 इसी कारण से विभाग में करीब 32 हजार पद खाली पड़े हैं।  इसी के साथ हर साल करीब 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। वहीं महिला होमगार्ड के पद पर भी करीब 4 हजार में से 1,500 पद खाली पड़े हैं।

डीआईजी का कहना है कि हर साल 4 हजार जवानों के रिटायर होने के कारण विभाग में आने वाले पांच सालों में होमगार्ड के करीब 20 हजार पद खाली हो जाएंगे।

 ऐसे में हर साल जवानों की भर्ती करना अनिवार्य है। इसी स्थिति को देखते हुए इस प्रस्ताव को तैयार किया गया है। प्रशासन की ओर से आदेश मिलते ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस भर्ती के तहत सरकार सभी जवानों को सौ प्रतिशत ड्यूटी देगी। बता दें कि होमगार्ड के पद पर तैनात सभी 85 हजार जवान विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad