UP कोरोना updates : यूपी में 21 से 30 साल के लोग सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, अब तक 20,672 संक्रमितों की मौत - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP कोरोना updates : यूपी में 21 से 30 साल के लोग सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, अब तक 20,672 संक्रमितों की मौत

उत्तर प्रदेश में 21 से 30 वर्ष के लोग कोरोना से सबसे अधिक


संक्रमित हुए हैं। 

हालांकि इस आयु वर्ग के सबसे अधिक लोग संक्रमित होने के बावजूद मरने वालों में इस आयु वर्ग की संख्या काफी कम रही।

 इसके विपरीत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग 21 से 30 वर्ष के आयु वर्ग की तुलना में आधे से भी काफी कम संख्या में संक्रमित हुए लेकिन कोरोना से मौत सबसे अधिक बुजुर्गों की ही हुई।

 देश में बायोमेडिकल रिसर्च की सबसे बड़ी संस्था भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) की पहली जून की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में अब तक कुल 16,92,822 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 4,09,685 लोग 21 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के थे। 

यह कुल संक्रमित मरीजों का 24.20 प्रतिशत है। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के संक्रमित बुजुर्गों की संख्या 1,99,377 ही है जो मात्र 11.78 फीसदी है। 

प्रदेश में अब तक कुल 20,672 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई हैं। इनमें 798 लोग 21 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के थे। यह प्रदेश में हुई मौतों का 3.86 फीसदी है।

 वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वर्ग के मरने वाले बुजुर्गों की संख्या 9,075 है जो 43.90 प्रतिशत है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  महानिदेशक डा. डीएस नेगी की मानें तो 60 साल या उससे अधिक आयु के ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस आयु वर्ग के लोग तमाम तरह की बीमारियां मसलन बीपी, हर्ट, कैंसर आदि से ग्रसित रहते हैं।

 ये बीमारियां कोरोना के संक्रमण के दौरान किसी-किसी में कई गुना अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिसका मुकाबला अधिक आयु का शरीर कोरोना की वजह से पूरी क्षमता से नहीं कर पाता नतीजा उनकी मौत हो जाती है।


21 से 30 वर्ष एवं 60 साल या उससे ऊपर के लोगों में संक्रमण की स्थिति

आयु वर्ग                   संक्रमितों की सं.            मौते 

0-10                       48,725                      086

11-20                     1,42,715                   154      

21-30                     4,09685                    798

31-40                     3,75,788                   1,910

41-50                     2,85,264                   3,425

51-60                     2,31,268                   5,224             

60 वर्ष व अधिक       1,99,377                   9,075 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad