यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच कराई जाएंगी।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में 2022 की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी की। 

बताया कि परीक्षा में 10वीं के 27,81,654 (15,53,198 बालक व 12,28,456 बालिकाएं) और 12वीं के 24,11,035 (13,24,200 बालक व 10,86,835 बालिकाएं) कुल 51,92,689 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

हाईस्कूल की परीक्षा 12, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में कराई जाएगी। 12 अप्रैल को लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस बार परीक्षा के लिए 8373 केंद्र बनाए गए हैं। 

पिछले साल कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी, लेकिन 8513 केंद्र बनाए गए थे। निदेशक ने बताया कि नकलविहीन और शुचितापूर्वक परीक्षा कराए जाने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। जिला और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

 सीसीटीवी कैमरों और राउटर की सहायता से परीक्षा की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। केंद्रों में वॉयस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं ताकि बोल-बोल कर नकल न कराई जा सके।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर - 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन - 29 मार्च 2022
वाणिज्य - 30 मार्च 2022
विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 9 अप्रैल 2022
गणित - 12 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी - 24 मार्च 2022
संगीत गायन - 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र  - 29 मार्च 2022
अंग्रेजी  - 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास - 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित - 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर  - 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र - 7 अप्रैल 2022
संस्कृत - 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान - 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 12 अप्रैल 2022

आंकड़ों पर एक नजर:
27,81,654 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल की परीक्षा

24,1,035 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत
8373 केंद्रों पर कराई जाएगी बोर्ड परीक्षाएं

होली का उत्साह ठंडा करेगा बोर्ड परीक्षा का तनाव:
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के साथ ही 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं का होली का उत्साह ठंडा पड़ गया। परीक्षा तिथि घोषित होने पर अभिभावक बच्चों पर दबाव बनाने लगे हैं। कोरोना काल में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। ऑनलाइन कक्षाओं में उतनी एकाग्रता नहीं बन पाई।

ऐसे में अभिभावकों ने अभी से बच्चों को होली की तैयारी की बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस बात की भी आशंका है कि कहीं अधिक रंग खेलने या पानी में भीगने से बीमार पड़ गए तो परीक्षा प्रभावित होगी। 

17 फरवरी को होली है और ठीक एक सप्ताह बाद 24 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह कहते हैं कि समय सारिणी जारी होने से बोर्ड परीक्षार्थियों पर तनाव बढ़ेगा। मेरी सलाह है कि बच्चे पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी करें।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad