Lekhpal Exam 2021: क्या लेखपाल भर्ती में इस वर्ग के उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका, क्या है पूरा मामला - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

Lekhpal Exam 2021: क्या लेखपाल भर्ती में इस वर्ग के उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका, क्या है पूरा मामला

हाल ही में उत्तर प्रदेश में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती की


जानकारी दी गई है।

 अनुमान है कि जल्द ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए लेखपाल के पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए आधिकारिक नोटीफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के लगभग 8,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी जिसमें चकबंदी और राजस्व दोनों ही शामिल हैं। 

ऐसे में प्रदेश भर के लाखों उम्मीदवारों को इस भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती से जुड़ी लगभग सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं जल्द ही आयोग द्वारा लागू की गई PET की प्रक्रिया और उसका परिणाम घोषित करने के बाद इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

 हालांकि कई अभ्यर्थियों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि क्या लेखपाल भर्ती में ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा या नहीं। 

आज हम इस आर्टिकल के जरिए इस संशय को दूर करने का प्रयास करेंगे ताकि आपको भर्ती प्रक्रिया से संबंधित इस महत्वपूर्ण चीज की भी जानकारी हो जाए।

क्या है वास्तविकता 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में ट्रांसजेडर को भी शामिल किया जाता है ताकि इस वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का मौका।

 इसके अलावा सेना और कुछ विभागों को छोड़कर उन्हें लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी समान अवसर मुहैया कराया जाता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad