CTET Admit Card 2021: सीटेट 2021 के एडमिट कार्ड, कैंडिडेट्स को इन बातों का रखना है ध्यान - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET Admit Card 2021: सीटेट 2021 के एडमिट कार्ड, कैंडिडेट्स को इन बातों का रखना है ध्यान

 CTET Admit Card 2021: परीक्षा की सही तारीख और


समय की सूचना उम्मीदवारों को केवल प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। 

हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख पर आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

 जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा की सही तारीख और समय की सूचना उम्मीदवारों को केवल प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। सीबीएसई ने 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक अस्थायी रूप से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

इस बीच, बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर सेंपल पेपर और मॉक टेस्ट लिंक जारी किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad