CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 30 : CTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का अवश्य करें अध्ययन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 30 : CTET की परीक्षा से पहले इन 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का अवश्य करें अध्ययन

 CTET की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी 2022


तक आयोजित कराई जानी है। UPTET की परीक्षा कैंसिल होने के बाद बोर्ड की तरफ से नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। 

UPTET की नई परीक्षा तिथि 23 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसलिए शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और वह अपनी तैयारी को और भी तेज कर रहे हैं।

ऐसे में इस लेख के जरिए पर्यावरण अध्ययन के विगत वर्षों में कराए गए परीक्षाओं में से 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए है। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से कर लें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।


CTET Enviromental Study Practice Set 30


प्रश्न. EVS में मानचित्रण कौशल


रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।


स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।


लैण्डस्कैप खींचने के कौशल को विकसित करता है।


पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।


उत्तर : 2


प्रश्न. कक्षा V के समयन आमतौर पर अपना दिया हुआ कक्षा का कार्य नहीं करते हैं। मुद्दे को हल करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।


माता-पिता से बात करें और उन्हें सलाह दें।


उसे वैकल्पिक और आसान गृहकार्य दें।


उसकी कठिनाई का पता लगाने और उसके अनुसार कक्षा कार्य को समायोजित करने के लिए उससे बात करें।


किसी दूसरे बच्चे को उसकी कक्षा के कार्य को पूरा करने में मदद करें।


उत्तर : 3


प्रश्न. मुस्कान ने “परिवहन में डीजल वाहनों का उपयोग निषिद्ध होना चाहिए” विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन किया। मुस्कान के द्वारा इस विषय पर कक्षा में वाद-विवाद के आयोजन का क्या उद्देश्य है?


वह आधुनिक वाहनों के उपयोग के लाभों पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।


यह इस मुद्दे पर छात्रों को कई दृष्टिकोणों को सराहना करने में मदद करता है।


वह पूरी तरह से परिवहन में डीजल वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने की आवश्यकता पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।


यह छात्रों के विचारों को जानने और उन्हें सही करने में मदद करेगा।


उत्तर : 3


प्रश्न. ‘बाला (BALA)’ का पूरा रूप क्या है?


ब्रेल सहायता प्राप्त अधिगम आकलन


मस्तिष्क सहायता प्राप्त अधिगम असाइन्मेण्ट


अधिगम सहायक के रूप में ब्रेल


अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग


उत्तर : 4


प्रश्न. EVS की एकीकृत प्रकृति सहायक है


शिक्षार्थी केन्द्रित उपागम का पालन करने और संकल्पनाओं की अधिक संख्या का परिचय देने में


दी गई सूचनाओं और विवरणों से सीखने में।


पाठ्यचर्या के भार को कम करने और विशिष्ट प्रकरणों को पेश करने में।


पाठ्यचर्या को भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थकतापूर्वक सीखने में।


उत्तर : 3


प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या EVS में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है?


समानता के प्रति सरोकार


सहयोग


अवधारणा मानचित्रण


न्याय के प्रति सरोकार


उत्तर : 3


प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है


नियमों के पालन के बढ़ावा देने के लिए


कक्षा-कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए


अनुशासन को बनाए रखने के लिए


ध्यान खींचने के लिए


उत्तर : 2


प्रश्न. अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इन्द्रियाँ शामिल हों। निम्न में से कौन-सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा?


उचित ए-वी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उपयोग करना।


नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।


कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से सन्दर्भ व्यक्तियों को आमन्त्रित करना।


समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।


उत्तर : 1


प्रश्न. इकरा अपने शिक्षार्थियों को EVS में समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है?


ये शिक्षार्थियों को स्वतन्त्र बनाने में सहायता करते हैं।


ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।


ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।


ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।


उत्तर : 4


प्रश्न. नीचे दिए गए कौन-से एक राज्य में तोरांग का अर्थ है जंगल ?


मिजोरम


झारखण्ड


असम


ओडिशा


उत्तर : 2


प्रश्न. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है, परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125 मी दूर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 मी लम्बा सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125 मी दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है?


100 मी ठीक पश्चिम


125 मी ठीक उत्तर


125 मी ठीक दक्षिण


100 मी ठीक पूर्व


उत्तर : 1


प्रश्न. आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसे व्यापारी हमारे देश में लाए थे।


दक्षिणी अमेरिका से


अफगानिस्तान से


दक्षिणी अफ्रीका से


इंग्लैण्ड से


उत्तर : 1


प्रश्न. कोई लड़का नागरकोइल से मड़गाँव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मड़गाँव पहुंची। यदि इस समय अन्तराल में रेलगाड़ी ने 1145 किमी दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी?


40.5 किमी/घण्टा


36.5 किमी/घण्टा


42.5 किमी/घण्टा


38.5 किमी/घण्टा


उत्तर : 4


प्रश्न. नीचे दिया गया कौन-सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है?


छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती है।


छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती है।


प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है, जो अण्डे देती है।


नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है।


उत्तर : 4


प्रश्न. हमारे देश का संविधान निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बनाया गया था?


डॉ. भीमराव बाबा साहेब अम्बेडकर


सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन


मोहनदास करमचन्द गाँधी


सरदार वल्लभ भाई पटेल


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए कौन-सा संकेतक नहीं होना चाहिए?


प्रश्न पूछना


सहभागिता


न्याय और समानता के प्रति सरोकार


याद करना


उत्तर : 4


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत का संघ शासित प्रदेश नहीं है?


मणिपुर


लद्दाख


चण्डीगढ़


जम्मू और कश्मीर


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से कच्चे तेल (पेट्रोलियम) के उत्पादक हैं?


गुजरात और तमिलनाडु


बिहार और बॉम्बे हाई


बॉम्बे हाई तथा पश्चिम बंगाल


असम और ओडिशा


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए, जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है :


कौआ, चील, बुलबुल


फाखता, कौआ, मोर


बाज, चील, गिद्ध


बाज, कबूतर, तोता


उत्तर : 3


प्रश्न. पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक कस्बा है जो सुन्दरता से डिजाइन की गई, चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा अब किस राज्य का भाग है?


तेलंगाना


कर्नाटक


तमिलनाडु


केरल


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है।


गुड़, आँवला, टमाटर


आँवला, पालक, गुड़


आँवला, बन्दगोभी, टमाटर


बन्दगोभी, आँवला, पालक


उत्तर : 2


प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और यह पाया कि मटर के पौधों में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जो जोड़ियों में पाए जाते हैं,जैसे-चिकने या खुरदरे, लम्बे या बौने, पीला या हरे, आदि।


जॉर्ज मेस्ट्रल


डॉ. एमएस स्वामीनाथन


चार्ल्स डार्विन


ग्रगोर जॉहन मेण्डल


उत्तर : 4


प्रश्न. नीचे दिए किस एक राज्य के ग्रामीण लोग अपने ढालू छत वाले लकड़ी के मकान मजबूत बाँस के खम्बों पर धरती से 3 से 3.5 मीटर की ऊँचाई पर बनाते हैं?


असम


ओडिशा


राजस्थान


लद्दाख


उत्तर : 1


प्रश्न. भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष गाँधीनगर (गुजरात की राजधानी) और पटना (बिहार की राजधानी) की दिशाएँ क्रमश: हैं-


उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम


दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व


दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम


दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व


उत्तर : 4


प्रश्न. आप एक एकीकृत EVS कक्षा के लिए कैसे योजना बनाएँगे?


विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए अलग अध्यापकों का प्रबन्ध करेंगे।


पर्यावरण विज्ञान के लिए अलग अध्यापक का प्रबन्ध करेंगे।


एक पाठ में दो या अधिक विषय क्षेत्रों को मिलाएँगे।


अलग योजनाओं में सभी विषयों को अलग करेंगे।


उत्तर : 3


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा NCF 2005 के अनुसार, EVS पाठ्यक्रम में सुझाए गए छह विषयों में से एक है?


चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं।


चीजें कैसे काम करती हैं।


पदार्थ


प्राकृतिक संसाधन


उत्तर : 1


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेट लिफ्टर है?


सुनीता विलियम्स


बछेन्द्री पाल


सूर्यमणि


कर्णम मल्लेश्वरी


उत्तर : 4


प्रश्न. स्मिता अपने शिक्षार्थियों को कार्य से सम्बन्धित लैंगिक विषमता और रूढ़िवादी छवियों के प्रति संवेदनशील करना चाहती है। स्मिता को निम्नलिखित में से अपनी कक्षा में क्या करना चाहिए?


केवल लड़कों से प्रतिदिन कक्षा को साफ करने को कहें।


एक छात्र की माँ को कक्षा में आमन्त्रित करें जो ऑटो चालक है।


रूढ़िवादी मॉडलों को छात्रों को प्रस्तुत करें।


विभिन्न प्रकार के कार्यों के फ्लैश कार्ड दिखाएँ।


उत्तर : 2


प्रश्न. पुनीत ने अपनी कक्षा 5 के शिक्षार्थियों को मानव शरीर की एक रूपरेखा दी और उन्हें भोजन विषय पढ़ाने से पहले पाचन तन्त्र को बनाने को कहा। पुनीत चाहता था।


अच्छे ड्राइंग कौशलों वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना।


पाचन की प्रक्रिया पर शिक्षार्थियों का मूल्यांकन करना।


परीक्षण करना कि शिक्षार्थी नामांकित आरेख बना सकता है।


पाचन से सम्बन्धित शिक्षार्थियों के विचारों को प्राप्त करना।


उत्तर : 4


प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या रचनात्मक आकलन के सम्बन्ध में सही नहीं है?


इसको छात्रों की प्रगति की निगरानी करनी है।


बच्चे के सीखने की कोई भी जानकारी रचनात्मक आकलन में मदद कर सकती है।


रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जानी है।


अधिगम को सुदृढ़ करने के लिए यह अध्यापक को समय पर कार्यवाही करने में मदद करता है।


उत्तर : ??


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad