मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC) अहमदनगर, महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
सभी इच्छुक उम्मीदवार HQ MIRC Recruitment 2022 के लिए 12 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
कुक और एलडीसी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कुक के 11 पद, वॉशरमैन के 3 पद, सफाईवाला के 13 पद, नाई के 7 पद और लोअर डिविजन क्लर्क के 11 पद शामिल हैं।
ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment