UP Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती के लिए कब तक हो सकती है परीक्षा और क्या आचार संहिता इसके आयोजन में बन सकती है बाधा - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती के लिए कब तक हो सकती है परीक्षा और क्या आचार संहिता इसके आयोजन में बन सकती है बाधा

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।


 UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर सात जनवरी 2022 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो गई और अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

राज्य में काफी समय के बाद होने जा रही लेखपाल भर्ती का आयोजन पहली बार UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। इस बार की लेखपाल भर्ती राज्य में पहले हुई लेखपाल भर्तियों से काफी अलग है। 

दरअसल इस बार लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है और साथ ही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। 

कब तक हो सकती है परीक्षा :

UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग यह परीक्षा मार्च 2022तक आयोजित कर सकती है। 

अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है की UPSSSCद्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा पहले नवंबर 2021 में ही प्रस्तावित थी, लेकिन यह तय समय पर नहीं हो सकी।

क्या आचार संहिता इसके आयोजन में बन सकती है बाधा :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के दिमाग मे यब प्रश्न बार बार आ रहा है कि क्या राज्य में लगी हुई आचार संहिता की वजह से लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन में देरी हो सकती है।

 हालांकि,अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। दरअसल आचार संहिता के दौरान सिर्फ नई भर्तियों की घोषणा नहीं हो सकती है।

 जिन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन पहले से जारी कर दिया गया है, उनका आयोजन किया जा सकता है। इसलिए लेखपाल भर्ती के लिए UPSSSC आचार संहिता के दौरान भी परीक्षा आयोजित कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad