सरकार ने कर्मचारियों के DA में की रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, आदेश जारी, इसी महीने खाते में आएंगे इतने रुपये - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

सरकार ने कर्मचारियों के DA में की रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, आदेश जारी, इसी महीने खाते में आएंगे इतने रुपये

आखिरकार मंहगाई भत्ते(Dearness Allowance) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए(DA) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। इसके लिए वित मंत्रालय (Finance Ministry) ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

केंद्र सरकार ने आखिरकार कर्मचारियो के मंहगाई भत्ते(Dearness Allowance) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के डीए( DA) में सरकार ने 5.5 फीसदी वृद्धि कर दी है।  

इसके लिए वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से आदेश भी जारी हो गए  हैं।

 दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों (CPSEs Employees) के डीए बढ़कर 190.8 फीसद हो गए हैं।


कर्मचारियों को DA वृद्धि का लाभ इसी माह (जुलाई) के वेतन के साथ मिलेगा।

विदित रहे कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2022 को सीपीएसई 2007 पे स्केल वाले कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की गई थी। उस वक्त उनके डीए को बढ़ाकर 185.3% किया गया था। वहीं अब एक जुलाई 2022 से उनके डीए में 5.5 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।

अब वित्त मंत्रालय ने CPSE के 1997 के कर्मचारी के पे स्केल में भी बड़ा संशोधन किया है। दरअसल 1997 के सीपीएसई कर्मचारियों(CPSE employees) के डीए 9.3 फीसद की दर से वृद्धि की घोषणा की गई है। जिसके बाद उनके डीए बढ़कर 391% हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को सीबीएसई 1997 पे स्केल के DA में बड़ी वृद्धि की गई थी। इसके बाद DA को बढ़ाकर 381.7 फीसदी  कर दिया गया था। 

अधिकारी कर्मचारियों को इस DA वृद्धि का लाभ अगस्त महीने में मिलेगा। दरअसल जुलाई वेतन में उनके डीए वृद्धि से वेतन में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जाएगी।

इधर, 7वें वेतन आयोग कर्मचारियों के DA वृद्धि के बाद एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों में भी बड़ी वृद्धि देखी जा सकती है। दरअसल, कर्मचारियों के डीए में 5 या 6 प्रतिशत वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। 

वहीं 18 महीने के डीए एरियर और बेसिक सैलरी(DA arrear and basic salary) में भी बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा पेंशनर्स को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad