उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से खेल कोटा से कांस्टेबल के 534 पदों जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार को एजेंसी चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।
टेंडर प्रक्रया पूरी होने के बाद तत्काल ही कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराने वाली एजेंसियां 23 सितंबर 2022 को दोपहर 12:30 बजे तक अपने टेंडर बोर्ड कार्यालय में जमा करा सकती हैं।
बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरक्षी नागरिक पुलिस के 534 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती से भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से सक्षम कार्यदायी संस्थाओं की निविदाएं प्रस्तुत कररने के लिए आरएफक्यू बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in सभी शर्तों के साथ प्रदर्शित की जा रही हैं।
UP Police Constable Bharti Tendor Notice 2022
इसके साथ ही लाखों बेरोजगारों यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती की खुशखबरी भी मिल सकती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 2022 इसी महीने जारी किया जा सकता है।
भर्ती नोटिफिकेशन जारी होते ही भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbpbp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी।
No comments:
Post a Comment