UP में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत

कोरोना का कोहराम पूरे यूपी में मचा हुआ है। शुक्रवार को बीते 24


घंटे में ही उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 37238 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए  और 199 लोगों की मौत हो गई। 

लखनऊ में 5682 संक्रमित सामने आए। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 2,25,236 सैंपलों की जांच की गई। 

अब तक कुल 3 तीन करोड़ 93 लाख सैंपल जांचे गए हैं। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है और इनमें से 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दे दी गई है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में करीब 22,566 लोग इस वायरस को हरा कर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं।

 लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर 7,165 लोगों ने ये जंग जीत ली है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

आज से वीकेंड लॉकडाउन

सहगल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।

 इस दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad